फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे मांगने पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। एक संस्था में जमा किए गए पैसे मांगने पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी राकेश कुमार का आरोप है कि एक साल पहले उसकी जान पहचान सत्यकाम सामाजिक सेवा एवं कल्याण समि्ित चलाने वाले राजेश कोरेगा, विनय यादव और सतेंद्र यादव से हुई थी।जहां इन लोगों ने राकेश को अपनी संस्था में एजेंट बना लिया था।यह लोग जनता से पैसे लेकर उनको शादी में सहयोग करने का आश्वासन देकर पैसे ले लेते हैं। आरोपियों ने राकेेश के माध्यम से काफी लोगों से रुपये ले लिया था।उसके बाद यह लोग पैसे लेकर भी सामान नहीं दे रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ितों ने राकेश से की। बाद में राकेश आरोपियों से पैसे मांगे ,तो वह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सोमवार रात को पीड़ित ने तीनों को फिर से रास्ते में रोककर आरोपियों से पैसें मांगे,तो गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसकों अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जसमोली निवासी मुरारीलाल का आरोप है कि इन्ही आरोपियों ने एक संस्था के नाम से करीब पचास एजेंटों को बनाकर काफी लोगों से पैसे लेने के बाद उनकी बेटी की शादी में उपहार देने कें नाम पर काफी पैसे ऐठ लिए। इस मामले में एसपी के आदेश पर राजेश सिंह कोरगा, जयवीर सिंह,बब्लू यादव,विनय यादव, सहित एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें