फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। टाइल्स खरीदने से मना करने को लेकर हुए विवाद में हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी । इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी टाइल्स फैक्टरी स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी में टाइल्स खरीदने को लेकर नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी इरफान मियां की टाइल्स फैक्टरी स्वामी गांव मानपुर उत्तरी निवासी जाकिर अली उसके भाई आसिफ अली,साजिद अली,नासिर अली और अन्य साथी जमील द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी थी जबकि ठेकेदार इरफान मिया के बेटे गुफरान मियां पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था।पुलिस ने मृतक ठेकेदार के बेटे की ओर से उक्त पांचों लोगों के खिलाफ हत्या,जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली एवं मसवासी चौकी पुलिस ने सोमवार की रात्रि आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी थी। मंगलवार की सुबह कोतवाल रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि ठेकेदार की हत्या का मुख्य आरोपी टाइल्स फैक्टरी स्वामी जाकिर अली कहीं बाहर जाने की फिराक में वाहन के इंतजार में मानपुर तिराहे पर खड़ा है। जिस पर पुलिस ने मानपुर तिराहे पर छापा मार कार्रवाई की।पुलिस को अचानक आया देख आरोपी जाकिर अली ने भागने लगा ।पुलिस कर्मियों ने पीछा कर जाकिर अली को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने बाकी के आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन अन्य कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नही लग सका। कोतवाल रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नामजद हत्या आरोपी टाइल्स फैक्टरी स्वामी जाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है । बुधवार को चालान कर जेल भेजा जाएगा।अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें