फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण के आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। युवती के अपहरण का आरोपी किसी दूसरे मामले में जेल गया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का रिमांड मांगा था। कोर्ट नेे आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र की एक युवती कुछ दिनों से गायब चल रही है। युवती के भाई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसकी बहन का रिश्ता जहांगीर से कई साल पहले तय हुुआ था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया।
इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते थे। एक नवंबर को उसकी बहन सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले में जहांगीर और इमरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

इमरोज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस बीच जहांगीर भी किसी दूसरे मामले में जेल गया। इस वजह से पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई। युवती की बरामदगी को लेकर उसके परिजनों ने एसपी कार्यालय पर धरना भी दिया था।
सोशल मीडिया पर भी भावुक अपील की जा रही है। इसको लेकर पुलिस पर युवती को बरामद करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। युवती के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जहांगीर से पूछताछ करने को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में रिमांड की अर्जी लगाई। कोर्ट ने जहांगीर का तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जहांगीर से युवती के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

जांच में खुली 120 बी की धारा
रामपुर। युवती का अपहरण करने के मामले में युवती के भाई ने दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के विवेचक नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि विवेचना में छह लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनमें से तीन आरोपी जेल जा चुकेे हैं। अन्य आरोपियो को तलाश किया जा रहा है। साथ ही इस मुकदमे में आईपीसी की धारा 120 बी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें