फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू असली की पंचायत में उठा उर्वरक का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। पंचायत में उर्वरक और चेकिंग के नाम पर किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि जनपद में रबी फसलों की बुआई के लिए 5748 मीट्रिक टन एनपीके गोदामों में रिजर्व था। लेकिन सहकारिता विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से सभी उर्वरक को 1 अक्टूबर 2018 से लेकर 20 अक्टूबर 2018 तक सहकारी समितियों द्वारा उठान कर किसानों को नहीं बेचकर गैर लाइसेंसी दुकानदारों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

संगठन इस मामले में कई बार ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग कर चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द इस घोटाले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
उन्हाेंने कहा कि एनजीटी किसानों के 10 साल पुराने ट्रैक्टर और पंपिंग सेट पर बैन लगाने की बात कर रही है। सरकारी विभागों के तमाम अधिकारियों के वाहन दस साल से अधिक पुराने हैं लेकिन इनको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पंचायत में मखदूम अली एडवोकेट को जिला कानूनी सलाहकार और सैयद तलत मियां को जिला प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया। पंचायत के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रशासन को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर परशुराम शर्मा, इरशाद अली, खलील अहमद आदि के नाम और हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें