फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से नाराज होकर निलंबित सिपाही को खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। प्रेमिका नाराज होकर एक निलंबित सिपाही ने खुद को तमंचे से गोली मार ली है। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसके पास तमंचा कहां से आया। पुलिस की माने तो निलंबित सिपाही खुद को गोली मारने से पहले अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

अमरोहा को रहने वाले दिलशाद की तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौक में बने मकानों में रहता है। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद की रहने वाली किसी महिला से फेसबुक के जरिए जान पहचान हो गई थी। उसके बाद दिलशाद उसको लगातार शादी के लिए दबाब बना रहा था। इस मामले में काफी परेशान हो जाने के बाद महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उसी के आधार पर एसपी ने उसको निलंबित कर दिया था। इसके बाद दोनों फोन पर बात करते थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम के समय दिलशाद अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। फोन पर दोनों के बीच कोई ऐसी बात हो गई जिससे नाराज होकर दिलशाद ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने के बाद आस पास के लोग मौके पर आ गए। उसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी है। पुलिस उसके पास तमंचा कहां से आया। इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें