फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदनगर जागीर में तीसरे दिन भी फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर गांव में रंजिश के चलते बुधवार रात को प्रधानपति और दूसरे पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे।जिसमे प्रधानपति और दूसरे पक्ष के एक युवक की मौत हो गई थी।तनाव को देखते हुए तीसरे दिन फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर निवासी मृतक प्रधान पति शहादत और गांव के दूूसरे सुमदाय के झांझन सिंह से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में आए दिन झगड़े होते रहते थे। लेकिन बुधवार शाम को दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। उसके बाद दोनों ओर से हुई मारपीट और गाली गलौच के बाद अचानक से गोली चलनी शुुरु हो गई थी। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। जहां गोली लगने से काफी लोग घायल हो गए थे। बाद में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल हुए शहादत जय सिंह और सलीम राजकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शहादत और जय सिंह की मौत हो जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था। मामला दो सुमदाय का होने के बाद गांव में तनाव बरकरार हो गया था। जिसकों देखते हुए एसपी ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया था। जिसके चलते किसी प्रकार का कोई बवाल नही हो सके। गुरुवार रात कों पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले प्रधानपति और बाद में जय सिंह के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। लेकिन तनाव को देखते हुए तीसरे दिन भी वहां पर फोर्स तैनात रही। साथ ही पुलिस दोनों के घर पर सख्त निगाह रख रही है।ताकि किसी तरह को नया बवाल पैदा नही हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें