रामपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे मेडिकल स्टोर का नवीनीकरण कराने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सीएमओ कार्यालय के बाबू और औषधि अनुज्ञापन अधिकारी सहित तीन लोगों खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के श्याम कालोनी निवासी विनोद कुमार पेेशे से अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि कई साल पहले उन्होंने पास के ही रहने वाले नत्थूलाल शर्मा के साथ मिलकर एक मेडिकल स्टोर खोला था, लेकिन बाद में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मेडिकल स्टोर बंद करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया गया था लेकिन 2008 में विनोद कुमार के नाम से फिर से फर्जी दस्तावेजों के सहारे के सहारे उस समय जिला अस्पताल में बाबू के पद पर तैनात पकंज गुप्ता से मिलकर नत्थूलाल शर्मा से फिर से लाइसेंस का नवीनीकरण करवा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी को पूरी जानकारी नहीं दी गई। उसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने वर्तमान में मुरादाबाद के सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू पकंज गुप्ता और औषधि अनुज्ञापन अधिकारी और नत्थूलाल शर्मा सहित तीनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।