फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता की हत्या में फरार चल रहे तीन आरोपियों की कुर्की के आदेश पुलिस को मिल गए है। जल्द ही पुलिस इस मामले में कुुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहजादनर थाना क्षेत्र के गांव दीनपुर गांव निवासी पर्वत सिंह सपा कार्यकर्ता थे। इनका गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी।
उसी के चलते एक मई की रात को आरोपी लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गालीगलौज करते हुए गोली मार दी थी जिसमें सपा नेत पर्वत सिंह सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में बवाल को देखते हुए पुलिस ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
उसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हैं। बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस विवेचना को बरेली भेज दिया था लेकिन उसके बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए अर्जी लगाई थी। जहां शनिवार को कोर्ट की ओर से पुलिस को आदेश मिल गए। शहजादनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि आरोपियों की कुुर्की के आदेश मिल गए हैं। जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें