फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथगोले और विस्फोटक मिलने के मामले में कई लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के खरसौल गांव में ट्यूबवेल के कमरे में हथगोले और विस्फोटक सामग्री मिलने के सामने पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस आसपास के जनपदों में भी पुलिस सुराग तलाश रही है। इसके लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

खरसौल गांव में ट्यूबवेल के कमरे में हथगोले और विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला था। बरेली से आई बम निरोधक दस्ता ने हथगोलों को निष्क्रिय कर दिया और विस्फोटकों को जांच के लिए आगरा भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आधिकारिक रूप से इस मामले मेें किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। एसपी डॉ. अजयपाल का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आसपास के जनपदों में भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें