फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दरोगा तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर/ सैफनी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने, उसके परिवार के साथ ठगी करने और पीएसी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी फर्जी दरोगा और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को हैंड वायरलेस सेट, तीन मोहर, एक मोहर पैड, दरोगा की वर्दी, दो ब्लैक बूट, एक पार्सपोर्ट और 6700 रुपये बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहबाद पुलिस को सूचना मिली कि लोगों से ठगी करने वाला एक फर्जी दरोगा अपने साथियों के साथ कार से आ रहा है। उसके बाद पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करके उसको रोक लिया। पुलिस ने जब उसको रोका तो उसने खुद को दरोगा बताया, लेकिन पुलिस नेे जब उससे कुछ सवाल पूछे तो वह चकरा गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने आई। पूछताछ में फर्जी दरोगा ने बताया कि एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके बाद पीड़िता के परिवार के लोगों से पैसे ठग लिए थे। इसके अलावा उस्मान से पीएसी में नौकरी लगवाने के अलावा प्रदीप कुमार से ठगी की थी। शाहबाद पुलिस ने आरोपियों को एएसपी अरुण कुमार सिंह के सामने पेश किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि जिला संभल के थाना असमोली के गांव मंसूरपुर निवासी दिनेश फर्जी दरोगा बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके अलावा उसने खुद को दरोगा बताकर शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके परिवार परिवार वालों से ठगी की। साथ ही उसने कई लोगों से नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें