फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। निकटवर्ती बढ़ेड़ा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कपिल देव 40 पुत्र राम चंद निवासी गांव बढ़ेडा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान था। उसने घर के कमरे में जाकर शुक्रवार को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने पहले कपड़े से फंदा बनाया फिर उस पर लटक गया। मृतक के परिजन घालूवाल में किसी काम से गए थे। जब लौटे तो कपिल का शव पंखे से लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने बढ़ेड़ा में आत्महत्या के मामले में केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। उन्होंने कहा पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें