फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कोसी पुल पर सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थान मूंढापांडे के गांव गनेशपुर निवासी कमलेश ई रिक्शा में बैठकर रामपुर के लिए आ रही थी। इस दौरान कोसीपुल के पास सामने से आ रहे टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ई रिक्शा में सवार सभी सवारी सड़क पर गिर गई। कुछ दूरी पर बैठी ट्रैँफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई।उसके बाद सभी घायल हुए लोगों को आनन फानन में जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा ई रिक्शा में सवार कुसुम और नरोत्तम का उपचार किया जा रहा है।उसके अलावा एक अन्य मरीज का इलाज करने के बाद उसको घर भेज दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के लोग आ गए। जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें