फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तीमारदार और वार्ड ब्वाय भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने मरीज को डाक्टर के पास ले जाकर पहले दिखाने की कोशिश कर रहे तीमारदार का वहां ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के वार्ड ब्वाय का विवाद हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में यह मारपीट और हंगामे में बदल गया। अस्पताल कर्मियों ने लामबंद होकर तीमारदार की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। इस बीच अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

देर तक कामकाज ठप रहा। वार्ड ब्वाय ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा की तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।

अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ थी। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. केएल पांडेय के कक्ष के बाहर भी मरीजों और उनके तीमारदारों का जमघट था।

इसी बीच यहां ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वाय मुनींद्र शर्मा का एक मरीज के तीमारदार से विवाद हो गया। वार्ड ब्वाय के मुताबिक बिना नंबर के अपने मरीज को दिखाने की कोशिश को रोकने पर तीमारदार ने उसे थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन


कुछ ही देर में हंगामा बढ़ गया और अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार को कमरे में बंद कर पीटा। हंगामे से अस्पताल का कामकाज लगभग ठप हो गया। सीएमएस डा. किशोरीलाल भी मौके पर आ गए।

पुलिस का कहीं अता-पता नहीं रहा। अस्पताल कर्मियों ने तीमारदार को सिविल लाइन पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। वार्ड ब्वाय ने उसके विरुद्ध मारपीट और सरकारी काम में बाधा की तहरीर दी।
विज्ञापन


तीमारदार के साथ आई महिला मरीज ने बताया कि वार्ड ब्वाय अपने चहेतों को बिना नंबर के डाक्टर के पास भेज रहा था। इस पर आपत्ति जताने पर दबंगई पर उतारू हो गया।

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। उसी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में तीमारदार और वार्ड ब्वाय भिड़े
कमरे में बंद कर तीमारदार की पिटाई

कामकाज हुआ ठप, मरीज रहे परेशान
पुलिस जांच के बाद करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें