फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन को उड़ाए जाने की धमकी मिलने के बाद पूूूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। धमकी मिलने के बाद से रोजाना जीआरपी और आरपीएफ ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार की शाम को भी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

आतंकियों ने एक पत्र जारी करते हुए कुछ रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। यह पत्र आर्मी इंटेलीजेंस को मिला था। यह जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए थे। उसके बाद आनन फानन में इस मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद शुक्रवार शाम को भी अभियान चलाया गया। जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त रुप से इस समय गुजरने वाली ट्रेनों के यहां पर रुकने के दौरान सभी कोच में यात्रियों और उनके सामान को भी चेक किया। इसके अलावा स्टेशन पर पड़े सामान और वहां पर बैठे लोगों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें