फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादनगर में युवक को लिफ्ट देकर पचास हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर पांच बदमाशों ने युवक से पचास हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी नफीस अपने घर जाने के लिए केमरी चौराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा। इस दौरान एक युवक ने उसे बाइक पर लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कहकर उसको बैठा लिया। चमरपुुरा क्रासिंग के पास पहले से खड़े चार और बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। उसके बाद युवक पर तमंचा तानकर उसके पास से बीस हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े समेत करीब 50 हजार का सामान लूूटकर ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बाद में उसने सारा मामला आसपास के लोगों को बताया। मौके पर पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद वहां से वापस हो गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें