फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो बंद मकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकानों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

रामपुर। शहर और सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े दो मकानों में चोरों ने लाखों का सामान समेट लिया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बजरिया हिम्मत खां निवासी शहद कारोबारी इरफान अपने परिवार के संग रहता है। बताया जाता है कि वह दो दिन पहले एक विवाह समारोह में परिवार के संग गया था। विवाह के बाद जब वह वापस लौटा तो उसके घर के ताले टूटे हुए थे। चोर उसके यहां से 1.45 लाख रुपये नपगद व 12 तोले सोने व चांदी के जेवरात समेट कर ले गए। इसके अलावा घरेलू सामान भी लूटकर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शहद कारोबारी के बेटे हसन मसीह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर अजीतपुर में भी मदीना मसजिद के पास राशिद खां के बंद मकान के भी चोरों ने ताले तोड़ लिए। चोरों ने यहां रखे 36 हजार नगद, जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान समेट लिया। घटना की जानकारी राशिद को बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचने पर हुई,जिसके बाद उसने शाम के वक्त मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें