फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर/मिलकखानम। दहेज में कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता ने पति पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का विवाह शाहबाद गेट निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी में महिला के परिवार के लोगों ने काफी पैसा खर्च किया था लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के पहले ही दिन दहेज में पचास लाख और कार की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। बाद में उसका पति दिल्ली ले गया जहां उस पर अत्याचार जारी रहा। ससुराल वालों ने उससे नशा देकर बेहोश तक कर दिया करते थे। बाद में वह किसी तरह से मायके आ गई। जहां उसने सारा वाकया बताया। बाद में सुसराल वाले मायके आ गए लेकिन कोई बात नहीं बन सकी। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति अक्सर तीन तलाक देने की धमकी देता था। बाद में उसने कोतवाली थाने में तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलकखानम में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुराल वालों के थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मिलकखानम निवासी नामे अली ने अपनी बेटी भूरी का निकाह दो साल पहले किया था आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए विवाहिता को तंग करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें