सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मौके पर पुलिस को चार जीवित और दो मृत गोवंशीय पशु मिले। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बजावाला गांव में छापामारा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
अजीमगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कुम्हरिया और भोट को जाने वाले रास्ते में एक जंगल में गोकशी कर रहे हैं। इसके बाद सीओ राहुल कुमार और अजीमनगर थाने की पुलिस और पीएससी एकत्र होकर कुम्हरिया के जंगल में पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर आरोपी पशु छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार जिंदा पशु और दो कटे हुए पशु का मांस बरामद कर थाने ले आई। पुलिस को वहां से पशु काटने के उपकरण भी मिले। इसके बाद पुलिस ने पास में ही स्थित बजवाला गांव में कुछ लोगों के घर छापेमारी की। लेकिन वहां पुलिस को कुछ हाथ नहीं आया। इसके अलावा पुलिस ने खेमपुर गांव में भी छापेमारी की। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।