फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरे खड़े ट्रकों से डीजल चुरा रहे युवक को पकड़कर ट्रक संचालकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। रेत से भरे खड़े ट्रकों से डीजल चुरा रहे युवक को ट्रक संचालकों ने मौके पर पकड़ लिया। युवक की जमकर का धुनाई कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को छुड़ा लिया। मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मानपुर तिराहा के निकट शुक्रवार की देर रात बिजारखाता का एक युवक खनन से भरे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर रहा था। ट्रक केबिन में सो रहे एक चालक ने मामले की जानकारी ट्रक संचालकों को दी। कई ट्रक संचालक मौके पर पहुंच गए। युवक को घेर कर पकड़ लिया।
ट्रक संचालकों ने युवक को जमकर लात घूंसों से पीटा। इसी बीच मामले की जानकारी आरोपी युवक के परिजनों को मिल गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक संचालकों से हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया। इससे मार्ग पर देर रात तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार की सुबह ट्रक चालक राहिल अहमद की ओर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें