टांडा। दबंगों ने शिकायत के बाद किसान की गेहूं की फसल भी नष्ट कर दी। पीड़ित ने पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। मामला कोतवाली अंतर्गत ग्राम अकबराबाद से जुड़ा है। मोहल्ला कटकुइय्या रामपुर निवासी पीड़िता गजाला यास्मीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसका कहना है कि गन्ना एवं गेहूं तथा दो बीघे में लाई की फसल लगी हुई है। आरोप है कि कुछ दिन गांव के कुछ लोगों ने दो बीघा लाई कि लहलहाती फसल को जोत कर समतल कर दिया। खेती की देखभाल करने वाले ग्राम अकबराबाद निवासी साबिर द्वारा विरुद्ध करने पर उसके साथ जमकर मार पीट की।
इसकी शिकायत उसने 3 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की। इसके नतीजे में गुस्साए आरोपियों ने गेहूं की फसल को भी जुताई कर पूरी तरह नष्ट कर दी। इसके बाद अब पीड़िता ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई हे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छान बीन शुरू कर दी हे।