फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान समेट लिया। मामले की जानकारी वापस लौटने पर हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बजरिया हिम्मत खां निवासी सैयद अरशद मियां दस जुलाई को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। रविवार की सुबह उनके पास उनके भाई ने फोन कर सूचना दी कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं,जिस पर वह वापस लौटे तो पता चला कि मकान के ताले टूटे हुए थे। एक कमरे का ताला टूटा हुआ था साथ ही अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोर उसके यहां से तीन तोला सोना व 1.10 लाख रुपये की नगदी समेट कर ले गए। आने के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----------------
पुलिस ने डोडे के साथ दो दबोचे
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने डोडे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि हाथीखाना निवासी जांबाज व बजरिया हिम्मत खां मोबिन से छह किलोग्राम डोडा समेत गिरफ्तार किया है। पुलसि ने मोबिन के कब्जे से तमंचा भी पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें