फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन के विवाद में युवक के चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर।आरा मशीन को किराए पर लेने को लेकर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली झूले वाली निवासी फाईम की बग्गी में आरा मशीन है।वह रोजाना की तरह दोपहर में अपनी आरा मशीन पर बैठा था। इस दौरान दो लोग उसके पास पहुंचे जहां उससे आरा मशीन किराए पर लेने की बात करने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों लोगों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर आरोपियों ने फईम पर चाकू से हमलाकर कर बुरी तरह से घायल कर दिया।उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सूचना के बाद पुुलिस भी आ गई।पुलिस को आता देखकर आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।बाद में घायल को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस नेे तहरीर के आधार पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी का कहना है कि आरा मशीन को लेकर विवाद हो जाने पर युवक पर दो लोगों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें