फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के दवा विक्रेता को लगाया चार लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बरेली के होम्यौपैथिक दवा विक्रेता को रामपुर के एक विक्रेता ने चार लाख का चूना लगा दिया। भुगतान मांगने पर उसे धमकाया गया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली के कुहाड़ापीर मुहल्ला निवासी आयुष सक्सेना का भारत होम्योपैथिक स्टोर है। वह बरेली और मुरादाबाद मंडल में दवाओं की सप्लाई करते हैं। आयुष ने पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाली में शिकायत की है कि वह अपनी दवाओं की सप्लाई रामपुर की एक होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर पर भी करता है। लेकिन दो सालों से दवा का करीब चार लाख रुपये दवा विक्रेता दबाए हुए बैठा है। रुपये मांगने पर पहले तो वह टहलाता रहा। कुछ दिन पहले उसने दवा की सप्लाई भी बंद कर दी। दवा विक्रेता ने आयुष को चार लाख रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। आयुष को दवा विक्रेता ने धमकाया भी है। उसने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है,जिस पर कोतवाली पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत आई है,जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें