मिलक। पुलिस ने प्रधान पति हत्याकांड में साल भर से फरार 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर शर्की की प्रधान पति संजीव पांडेय हत्या कांड में घोसीपुरा गांव निवासी जहीर आलम नामजद था जिसके खिलाफ हत्या और जान लेवा हमले समेत कई धाराओं में 22 जुलाई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी जहीर आलम भूमिगत हो गया था। पुलिस ने कई बार धर पकड़ को दबिश दी ,लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। एसपी ने फरार आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने वादी की सूचना पर दबिश दी। टीम ने आरोपी को चारों ओर से घेर कर धर दबोचा। गिरफ्तार जहीर आलम को सीओ नरेंद्र सिंह के सामने पेश किया गया। बाद में पुलिस ने उसको रामपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।