फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद विक्रेता से लूट मामले में कई लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद विक्रेता से लूट मामले में कई लोग हिरासत में
विज्ञापन

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश खाद विक्रेता से तमंचे के बल पर 85 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के घेर मोहम्मद मुबारक शाह खां निकट तारामंडल निवासी फहीम खाद विक्रेता है। मंगलवार दोपहर वह बाइक से एक्सिस बैंक से 95 हजार रुपये निकालकर लाया था। वह इसमें से दस हजार रुपये बरेली गेट के पास एक दुकानदार को देकर घर जा रहा था। ताशका के पास पीछे से आए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया था। उसके बाद बदमाश 85 हजार छीन लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें