फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रंजिश के चलते कुछ लोग दो माह पहले मुरादाबाद से रामपुर आ रहे बाइक सवार दंपती को दलपतपुर के पास बाइक में टक्कर मारकर उनको मारने की कोशिश की। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी कृष्ण अवतार सिंह का आरोप है कि उनकी कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। वह अपनी पत्नी के साथ छह नवंबर को बाइक से रामपुर आ रहे थे। इस दौरान टोल को पास करते ही पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों लोग बुरी तरह से घायल होकर वही पर गिर गए। उसके बाद कार में सवार लोग नीचे आ गए। जिसके बाद आरोपी पति पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मूंढापांडे के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इस मामले में अधिकारियों के आदेश पर मूंढापांडे की पुलिस ने पकंज, सुनीता, पूजा सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें