सिविल लाइंस में बंद घर एक लाख की चोरी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर दिन दाहाड़े बंद घर को निशाना बनाकर वहां से करीब एक लाख माल चुुुराकर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के गोवन कालोनी निवासी हरीश भाटिया दोपहर के समय घर में ताला लगाकर कही चले गए थे। कि इस दौरान चोर मौका का फायदा उठाकर घर के ताले तोड़कर वहां से बैट्ररा व इंनवर्टर सहित करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए। कुछ समय वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच भाई की तबियत खराब हो जाने के मामले की जानकारी मिलने पर वह लोग बरेली के लिए रवाना हो गए है। पुलिस को तहरीर दे दी है।