सैदनगर (रामपुर)। किशोरी के अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़िता और आरोपी को बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ रेप की धारा बढ़ाने के बाद उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल चला गया।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक गांव के ही रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर तीस मार्च को अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिवार के लोगों को जब इस मामले की जानकारी मिली,तो होश उड़ गए थे। इस मामले में पुलिस ने हरस्वरुप और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक उस लकड़ी को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मकान में रख रखा है। पुलिस ने छापा मारकर दोनों को वहां से बरामद करने के बाद थाने ले आई। जहां किशोरी ने दुष्कर्म करने की बात कही। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल चला गया। ब्यूरो