रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में साप्तहिक बाजार में कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी उसके पास से दस हजार रुपये लूटकर ले गए। उसने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।
स्वार थाना क्षेत्र के गांव शिवपुुुरी निवासी शाकिर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा कि वह अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर कठोरा में बाजार में कपड़े बेचने का काम करता है। पास के ही रहने वाले कुछ लोग उसके पास पहुंच गए जहां उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास से दस हजार रुपये लूट कर ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। बाद में उसने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की है।