फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में पुलिस ने शराब की 137 बोतलें पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत खनेरी और लालसा में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 137 शराब की बोतलें पकड़ी है।
पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि लालसा में एक दुकानदार अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने रविवार को दुकानदार के यहां पर दबिश दी और उक्त व्यक्ति से शराब की 48 बोतलें, बीयर की 48 और देसी शराब की 20 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने लालसा निवासी सुखानंद के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर खनेरी की एक दुकान में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार रामदास (28) निवासी धारगौरा, तहसील रामपुर की दुकान से देरी शराब की 9 बोतलें बरामद की। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। रविवार को लालसा और खनेरी में दो लोगों को अवैध शराब बेचते हुए दबोचा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें