फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : बाबा इलेवन और एकता क्लब ने जीते मैच

Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। फिजिकल कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को रामपुर ट्राॅफी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले मैच में बाबा इलेवन और दूसरे मैच में एकता क्लब ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे टूर्नामेंट का लीग मैच रजा क्लब और बाबा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें रजा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। इसमें 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर रजा क्लब की ओर से शारिक मियां ने 30 रन बनाए। नावेद अली ने 31 रन का योगदान दिया। जबकि बाबा इलेवन टीम की तरफ से नावेद खान व फिराेज अली ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन ने 9 ओवर 4 गेंदों में 104 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया और मैच जीत लिया। दूसरा लीग मैच एकता क्लब और गोल्डन क्लब के बीच खेला गया। एकता क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए, जिसमें 55 रन का फवाद खान ने योगदान दिया और उस्मान ने 45 रन का योगदान दिया। गोल्डन क्लब के बॉलर आमिर, हकीब खान ने दो-दो विकेट लिए। गोल्डन क्लब 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई, जिसमें सिद्धू ने महत्वपूर्ण 29 रनों का योगदान दिया।
एकता क्लब के बॉलर सज्जाद पोलार्ड ने तीन विकेट और उस्मान ख्वाजा ने दो विकेट लिए, जिससे गोल्डन क्लब 140 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच अच्छे प्रदर्शन के लिए उस्मान ख्वाजा को दिया गया। गेम चेंजर का अवार्ड फवाद खान को दिया गया। यहां शारिब,शाहवेज, सैयद अदील मियां, अमीर कुरैशी, फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें