फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षकाें ने समस्याओं के समाधान की मांग को सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में ऐसे विद्यालय हैं जो एक शिक्षक के सहारे संचालित है, उन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने रवेंद्र गंगवार ने कहा कि शासनादेशों के क्रम में शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मासिक बैठकों का आयोजन होना चाहिए। शिक्षक का दीपावली बोनस एवं लंबित डीए का भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही शिक्षकों के अवकाश बिना ठोस कारण के निरस्त न किए जाएं।
इसके अलावा रसोइयों का मानदेय समय से भुगतान हो। एनपीएस की कटौती धनराशि माह वार शिक्षकों के खाते में जमा हो। जिन शिक्षकों का सत्यापन आने से रह गया है तो जल्द से जल्द कराया जाए। साथ ही कहा कि जिन शिक्षकों के चयन वेतनमान पत्रावली पर लगी आपत्तियों का निस्तारण हो गया है, उनका चयन वेतनमान स्वीकृत किया जाए। मानव संपदा पोर्टल पर जिन शिक्षकों के एरियर लंबित हैं उनका भुगतान किया जाए। इस दौरान विपेंद्र कुमार, विनीत श्रीवास्तव, डॉ. वसीम अहमद, संदीप शर्मा, राजकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें