रामपुर। मसवासी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में स्वार के मोहल्ला रसूलपुर निवासी नईम उर्फ बाबू के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, एक खोखा कारतूस, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद