फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चचेरे भाई पर नाबालिग बहन के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर के एक मोहल्ले में एक युवक पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण कर दो दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता का सगा चचेरा भाई है। आरोप है कि वह घर में किशोरी को अकेला पाकर अंदर घुस जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार इस घटना को अंजाम दिया।
आरोप है कि 25 जुलाई को परिवार के लोग मजदूरी पर गए थे। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर किशोरी को अपने साथ ले गया और दो दिन तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी देने पर उन्होंने आरोपी के परिवार से शिकायत की, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर स्वार कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें