फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्याव में रस्साकशी प्रतियोगिता 15 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सुभाष युवक मंडल क्याव की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी तैयारियों में जुट गई है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अध्यक्ष यशवंत जिष्टू की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है। रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन हजार रुपये इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1500 रुपये की राशि से हौसला अफजाई की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर आकर्षक इनाम से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश, सचिव रशवीर ठनेल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राणा और स्टोर प्रभारी संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें