फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 07 Nov 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के धनपुर शाहदरा गांव की नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस को इस मामले की सूचना घरेलू कलह में महिला ने आत्महत्या करने की मिली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा की नई बस्ती निवासी अर्जुन सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सलोनी का परिवार में विवाद रहता था। शनिवार को भी परिवार में कहासुनी हुई। वह अपने कमरे चली गई। इसके कुछ देर बाद जब परिजन ने जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तब दरवाजा तोड़कर अंदर का दृश्य देखकर परिजन सन्न रह गए। सलोनी छत के कुंडे में फंदे पर लटकी हुई मिली। उसे तत्काल नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतका के चार बेटे हैं। उनका रोते-रोते बुरा हाल है। सलोनी की शादी करीब 13 वर्ष पहले अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। उसके चार बेटे हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस आ गई। उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ हर्षिता शर्मा का कहना है कि महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें