फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में धांधली करने वाला नेटवर्क पकड़ से बाहर

Sun, 04 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों से ठीक पहले तैयार की गई नई वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। यह गड़बड़ी एक निजी प्रेस में लिस्ट फीडिंग के दौरान किए जाने की बात सामने आ रही है। वोटर लिस्ट में फर्जी नाम शामिल करने और मौजूदा मतदाताओं के नाम काटने का काम पूरे नेटवर्क ने किया।
विज्ञापन



इस नेटवर्क में शामिल लोगों को पकड़ने और कार्रवाई करने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नौ अक्तूबर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए पहले चरण का मतदान होगा। इससे पहले तमाम गांवों से वोटर लिस्ट में धांधली की आवाजें उठ रही हैं।


सबसे अधिक गड़बड़ी और फर्जीवाड़े किए जाने की शिकायतें मिलक क्षेत्र के गांवों से आ रही हैं। मिलक के चंदपुरा जदीद, धमोरा, दुगनपुर समेत कई गांवों में बड़े पैमाने पर वोट काट दिए गए हैं। कई ऐसे लोगों के वोट बना दिए गए हैं, जोकि उस गांव के निवासी नहीं हैं।
विज्ञापन



वोटर लिस्ट में यह गड़बड़ी निजी प्रेस की ओर से लिस्ट फीडिंग के दौरान किए जाने की बात सामने आ रही है। पंचायत चुनावों में शामिल हो रहे कई प्रत्याशियों ने निजी प्रेस कर्मियों से साठगांठ कर मोटी रकम खर्च कर वोट कटवा दिए। इसके लिए पूरे नेटवर्क ने काम किया, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


सबसे अधिक खामी मिलक क्षेत्र की होने के बावजूद वहां के एसडीएम की ओर से भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को एक कर्मी से पूछताछ की बात जरूर सामने आई, लेकिन इसके बाद दोषियों को पकड़ने व उनके खिलाफ अगली कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें