फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर आज तीन सौ लोगों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना से बचाव को लेकर शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का आगाज सोमवार से हो रहा है। दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों का टीकाकरण होगा। जिले में सोमवार को तीन केंद्रों पर तीन सौ लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और केडी डालमिया आई हॉस्पिटल में शिविर आयोजित होंगे। डालमिया अस्पताल में वैक्सीन लगाने के एवज में 250 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिले में कोरोना से बचाव के टीकाकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का टीकाकरण किया जाना था। जिले में 6900 स्वास्थ्य कर्मियों और 9000 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में पहले चरण के टीकाकरण का 89.7 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का एक मार्च को शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 से 59 वर्ष तक के ऐसे लोग जो डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारी, किडनी व लिवर की बीमारियों से ग्रसित हैं, उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी। डॉ. यादव ने बताया कि इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मेडिकल कांउसिल से पंजीकृत डॉक्टर का प्रमाण पत्र देना होगा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर लाभार्थियों को आवश्यक अभिलेख जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लेकर आना होगा। जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के लिए एक मार्च को जिला पुरुष चिकित्सालय, रामपुर, जिला महिला चिकित्सालय, रामपुर में कोविड-19 का नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा तथा आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत केडी डालमिया आई चिकित्सालय में कोविड-19 के टीके की एक डोज के लिए 250 रुपये लिए जाएंगे। तीनों केंद्रों पर पर 100-100 लोगों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें