फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर दवा बेच रहा था कोरोना संक्रमित, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। संक्रमण की पुष्टि होने पर मेडिकल स्टोर संचालक होम आइसोलेशन में था। इसके बाद भी वह बाहर घूमता था और मेडिकल स्टोर पर बैठकर दवा की बिक्री करता था। मामले में एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शाहबाद नगर के एक मेडिकल स्टोर संचालक की 3 अप्रैल को कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन के लिए उसे होम आइसोलेट कर दिया था। प्रशासन को शिकायत मिली कि होम आइसोलेट के दौरान भी मेडिकल संचालक बाहर घूम रहा है और मेडिकल पर दवाइयों की बिक्री कर रहा है, जिस पर एसडीएम ने संक्रमित को घर में रहने की हिदायत भी दी थी। इसके बावजूद भी शुक्रवार को संक्रमित मेडिकल के बाहर बैठकर दवा बेचता पाया गया, जिस पर एसडीएम ने मेडिकल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को लेखपाल सिपाही लाल ने मेडिकल संचालक पर लॉकडाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें