फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : चिकित्सक समेत गुरुवार को जिले में 94 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार को 94 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें एसपी ऑफिस से लेकर आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग तक से संबंधित लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में गुरुवार को जारी रिपोर्ट के बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 467 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब लगातार बड़ी संख्या में नए मामले सामने आने से कोरोना रोकथाम की चुनौती और मुश्किल होती जा रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 94 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें एक सरकारी चिकित्सक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि यह चिकित्सक पूर्व में भी कोरोना पॉजीटिव हुए थे और रिकवर हो चुके थे। गुरुवार को जो संक्रमित रिपोर्ट आई हैं उसमें आरटी-पीसीआर जांच में 66, एंटीजन जांच में 17 और निजी लैबों की जांच में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में 13 लोगों के आइसोलेशन अवधि पूरी करने की भी जानकारी दी गई है। गुरुवार को जारी इस रिपोर्ट के बाद अब जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6197 हो गए हैं जबकि कुल सक्रिय मामले 467 हैं। इन संक्रमितों में नगर क्षेत्र में सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी, न्यू कृष्णा विहार कॉलोनी, शिवापुरम कॉलोनी, खारी कुआं, शिव विहार, काशीराम कॉलोनी, राजद्वारा मोहल्ला, सीआरपीएफ, जेल रोड, ज्वालानगर, बिलासपुर गेट, बुध बाजार, डॉक्टर कॉलोनी, पट्टी टोला आदि मोहल्लों व इलाकों में नए संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें