फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर महिला श्रद्धालुओं ने जिमाई पिन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर शांति और सिद्धि का वर मांगा। घरों के साथ ही मंदिरों व देवी स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। मंदिरों में श्रद्धालु मास्क लगाकर पूजा के लिए पहुंचे। कई महिला श्रद्धालुओं ने पिन्नी का आयोजन भी किया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुुओं ने घर पर श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। घरों पर पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों व देवीस्थान पर पहुंचे और पूजा की। यहां पर श्रद्धालुओं ने माता को फल अर्पित करने के साथ ही ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गए और कीर्तन किया गया। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखा गया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया। साथ ही मंदिरों के पुजारियों व महंतों ने भी मां दुर्गा का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें