फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों समेत 152 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
रामपुर कोर्ट परिसर में कोविड 19 की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मंगलवार को 152 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। मंगलवार को 92 संक्रमितों ने आइसोलेशन पूर्ण कर लिया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 747 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में आरटीपीसीआर जांच में 89, ट्र्ूनेट जांच में एक, एंटीजन जांच में 37 और निजी लैबों में हुई जांचों में 25 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन संक्रमितों में दो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मी भी शामिल हैं।
रिपोर्ट में 46 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। मंगलवार को नगर क्षेत्र में श्याम कालोनी में 6, प्रेम पटवारी की गली में 3, विष्णु विहार कालोनी में 3, आवास विकास कालोनी में 2, शिवापुरम कालोनी में दो, कृष्णा विहार कालोनी में 3, ज्वालानगर में 5 संक्रमित दर्शाए गए हैं। इसके साथ ही नगर के अन्य मोहल्लों में एक-दो संक्रमित हैं तो बिलासपुर, मिलक, स्वार, शाहबाद क्षेत्र में भी संक्रमितों की पुष्टि की गई है। रामपुर नगर में एक ही कालोनी, क्षेत्र में सबसे अधिक 8 नए मामले प्रीति नर्सिंग होम के पीछे सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोग गाइडलाइन का अनुपालन करें और अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं।

रामपुर में मंगलवार को हॉट स्पॉट क्षेत्र में लगी बेरिकेडिंग। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें