फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां से जुड़े 24 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भेजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 24 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजी गई हैं। आजम खां द्वारा चार्जशीट की नकलें प्राप्त करने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आजम खां से जुड़े मामलों में कोर्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। इस क्रम में अब फिर एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल भेजा गया है। जो कि आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 24 मुकदमों की चार्जशीट की नकल लेकर सीतापुर जेल रवाना हुए हैं।
इन मामलों में चार गंज, 16 कोतवाली, एक टांडा, एक सिविल लाइंस, एक अजीमनगर व एक स्वार थाने से संबंधित मुकदमें हैं। अब इन मामलों में आजम खां को चार्जशीट की नकलें प्राप्त होने के बाद कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कोर्ट द्वारा 19 मामलों की चार्जशीट की नकलें विशेष संदेशवाहक द्वारा सीतापुर जेल भेजकर आजम खां को रिसीव कराई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें