फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार-बाइक टक्कर के बाद सिपाही की पिटाई, पांच आरोपी हिरासत में

Wed, 04 Mar 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। चौकी में तैनात सिपाही अजयपाल सिंह की कार से बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने सिपाही को कार से उतारकर मारपीट की, जिससे उसके माथे और गर्दन पर चोटें आईं। सिपाही वर्दी में नहीं था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिपाही सुबह करीब 9:30 बजे कार से चौकी जा रहे थे। त्रिवेणी शुगर मिल के पास उनकी कार एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद कहासुनी हुई और बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाही के सिर पर हेलमेट से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी ले आए। हिरासत में लिए गए आरोपियों में इस्लाम, शाकिर, आसिफ, युनुस और नासिर निवासी ग्राम लांबाखेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार ने पीछे से कार में टक्कर मारी थी। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल सिपाही को चिकित्सकीय जांच के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें