फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली को लेकर संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों से परेड में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अलीगनर, फैजुल्लानगर, दुर्गनगला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने किसानों से कहा कि कृषि कानून वापस होने तक किसान सुकून से नहीं बैठेंगे। किसान सर्द रातों में सड़क पर बैठे हुए हैं लेकिन, सरकार सिर्फ बातचीत को लेकर हर बार नई तारीख दे रही है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर से परेड निकाली जाएगी। इसके लिए प्रत्येक गांव से कम से कम 11 किसान इस परेड में शामिल हों और कम से कम एक ट्रैक्टर भी हर गांव से पहुंचे। वहीं, नौगवां गांव में पंचायत की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि इसके बावजूद किसानों ने वहां पर पंचायत की और अधिक से अधिक किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की। इस मौके पर इरशाद, अंजार हुसैन, राजेश सैनी, हनीफ अंसारी, प्रेम बाबू, नासिर अली, मोहम्मद आलम, विनोद यादव, मुस्तकीम ,होरीलाल, नल सिंह यादव, जेपी सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें