फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में पहले चरण में 6928 हेल्थकेयर वर्कर का होगा कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पहले चरण में कुल 6928 हेल्थकेयर वर्कर का कोरोना टीकाकरण होगा। जिसमें से पहले सत्र में 215 हेल्थकेयर वर्कर का टीकाकरण हो चुका है। शेष हेल्थकेयर वर्कर के टीकाकरण के लिए संभवत: 22 जनवरी को टीकाकरण का दूसरा सत्र आयोजित होगा। वहीं, शासन के निर्देशों पर जिले में हेल्थकेयर वर्कर के टीकाकरण के बाद दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर के कोरोना टीकाकरण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे आगे रहे स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षा कवच प्रदान करने का काम शुरू हो गया है। जिले में पहले चरण में सरकारी और निजी 6928 हेल्थकेयर वर्कर का टीकाकरण होगा। जिसमें पहले चरण में 215 हेल्थकेयर वर्कर का टीकाकरण हो चुका है। अब 22 जनवरी को टीकाकरण का दूसरा सत्र प्रस्तावित है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिला मुख्यालय पर कोरोना टीकाकरण के लिए 8402 वैक्सीन डोज आ चुकी हैं। जिनसे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। जिले में पहले चरण में 5402 सरकारी और 1526 निजी हेल्थकेयर वर्कर का टीकाकरण होगा।
कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभा रहे कोविन पोर्टल वर्कर
रामपुर। कोरोना से जंग में जहां एक ओर टीमें स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर रही हैं तो वहीं टीकाकरण की पूरी डिटेल तैयार करने से लेकर सभी पात्र लोगों तक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए उनका डाटा तैयार करने वाले दो शख्स भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के हर जिले में कोरोना टीकाकरण का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड हो रहा है। जिले में इसकी जिम्मेदारी वैक्सीन कोल्ड मैनेजर ज्ञानेंद्र मिश्रा और कंप्यूटर सहायक जसप्रीत सिंह संभाल रहे हैं। भले ही यह दोनों कोरोना से जंग में सामने से दिखने वाला चेहरा नहीं हैं लेकिन, कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पिछले करीब तीन माह से ये दोनों कर्मी चरणवार टीकाकरण के लिए सूची तैयार कर रहे हैं। पहले चरण में 6928 हेल्थकेयर वर्कर की सूची इनके द्वारा कोविन पोर्टल पर अपलोड की गई। जिसके आधार पर ही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया और डोज उपलब्धता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। अब इन कर्मियों ने दूसरे चरण में टीकाकरण कराने वाले लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है।
दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर का होगा टीकाकरण
रामपुर। जिले में पहले चरण में 6928 हेल्थकेयर वर्कर का टीकाकरण होगा। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में राजस्व, मुंसीपल और पुलिस कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर सूची बननी शुरू हो गई है। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजस्व कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा जबकि पुलिस और मुंसीपल विभाग की ओर से स्वयं सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें