फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम शुरु, आगामी छह माह में होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर को जल्द ही गंदगी से निजात मिलेगी। इसके लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरूहो गया है। 15.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट में पूरे शहर के कूड़े का निस्तारण होगा। यह काम सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की यूनिट-18 को सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शहर को गंदगी से मुक्त कराने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी दी थी। सपा सरकार में मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट का तत्कालीन नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शिलान्यास भी कर दिया था, इसके बाद सीएंडडीएस ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी बनाई। शहजादनगर में 25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट को पीपीपी मॉडल के आधार पर मैसूर की कंपनी को दे दिया था, लेकिन कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कर सकी थी। इसके बाद तो सूबे में सरकार भी बदल गई और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ गया।
नगर पालिका की ओर से फिर से प्रयास किए गए। प्रोजेक्ट की नए सिरे से करीब 17 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन को भेजी गई। शासन ने 15.60 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया हुई लेकिन, प्लांट की जमीन पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। पिछले दिनों नगर पालिका के अफसरों ने राजस्व विभाग के साथ जमीन की पैमाइश की, जिसके बाद जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए। अब कूड़ा प्लांट का काम शुरूहो गया है। नगर पालिका के अफसरों की माने तो आगामी छह माह में प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूरे शहर का कूड़ा यहां लाकर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें