फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पंख पोर्टल पर कॅरिअर को लेकर मिलेगा मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसिलिंग की सुविधा देने के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया है। पोर्टल के जरिये विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर अपनी सभी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल के विद्यार्थियों का इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तमाम विद्यार्थी अपने कॅरियर चयन के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सामने यह समस्या ज्यादा रहती है। उचित मार्गदर्शन न होने के कारण वह यह तय ही कर पाते कि उन्हें आगे क्या करना है और कैसे।
उनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पोर्टल लॉन्च किया था। पोर्टल पर कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा रहा है, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को प्रत्येक छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
अन्य जानकारियां भी मिलेंगी पोर्टल पर
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बाद सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य छात्र-छाात्राओं को पंख पोर्टल का लाभ बता रहे हैं। पंख पोर्टल के द्वारा यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को कॅरियर चुनने के लिए सलाह दी जाएगी, जल्द ही इसके माध्यम से अन्य जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की यह व्यवस्था छात्र-छात्राओं को कॅरियर चुनने के लिए बेहतर साबित होगी। पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपनी रुचि व विषय बताने होंगे उसी के अनुरूप उन्हें करियर संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। सभी प्रधानाचार्य को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अंजलि अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें