फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कांग्रेसियों ने लगाए जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे

Mon, 03 Feb 2025 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
धमोरा में संविधान मार्च निकालते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमोरा में जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने निकाले गए पैदल मार्च में कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी है जो संविधान के खिलाफ है।
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि भारत में आधी जनसंख्या पिछड़ों की है। जब बजट का निर्णय होता है तो पिछड़ों की बस पांच प्रतिशत भागीदारी होती है। आदिवासियों की आठ प्रतिशत आबादी है, लेकिन निर्णय में उनकी भागीदारी न के बराबर है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग जोड़ने के बाद 73 प्रतिशत आबादी की करीब छह प्रतिशत आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नोमान खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, ब्लॉक अध्यक्ष जिवेंद्र गंगवार, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, मिलक नगर अध्यक्ष हसीब खान, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यदुवंशी, देवकीनंदन गंगवार, तसलीम खान, मुन्ने खान, रियाज अहमद, रूप नारायण, नंद किशोर, अशरफ अली, विवेक गंगवार, अकरम सुल्तान, सरफराज अहमद, राजकुमार लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें