रविवार शाम पांच बजे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दूसरा मरीज शौचालय में लघुशंका करने के लिए पहुंचा, तो ताराचंद हिचकियां ले रहा था। शौचालय के अंदर टंकी के पाइप से लटके हुए ताराचंद को देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद सभी लोग दौड़ गए और फंदे पर लटके हुए ताराचंद को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने ताराचंद को मृत घोषित कर दिया।
उधर नशा मुक्ति केंद्र में तैनात वार्ड ब्वाॅय और अन्य कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीएचसी में पुलिस पहुंच गई। बाद में इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अचानक बेटे की मौत से परिवार में रोना-पीटना शुरू हो गया। सूचना पाकर परिवार के लोग शाहबाद के लिए निकल पड़े। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दो साल में उजड़ गया विवाहिता का सुहाग
ताराचंद के पिता झंडू सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी करीब दो साल पहले वर्ष 2022 में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के भजनिया गांव की एक युवती से हुई थी। शराब की लत की वजह से ताराचंद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन उसकी लत छूटने का नाम नहीं ले रही थी। जिसका अंजाम बुरा हुआ
आशंका, डिप्रेशन के कारण उठाया आत्मघाती कदम
नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार उसकी डिप्रेशन की दवा पहले बदायूं से चल रही थी। लेकिन बाद में मुरादाबाद से चलने लगी। बताया गया कि ताराचंद की दवा करीब आठ दिन पहले खत्म हो गई थी। उस दवा के लिए ताराचंद ने परिजनों से कई बार कहा था, लेकिन डिप्रेशन की दवा नहीं मिल पाई थी। आशंका है कि ताराचंद ने डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम उठाया है।